फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Managers of Sanskrit schools protested against outside interference

Haridwar News: संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों ने किया बाहरी हस्तक्षेप का विरोध

Thu, 28 Nov 2024 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Managers of Sanskrit schools protested against outside interference
हरिद्वार। संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने बैठक कर सरकार की योजनाओं का विरोध किया है।
विज्ञापन

खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में हुई बैठक में प्रबंधकों ने संस्कृत विद्यालयों को पूर्व की भांति विद्यालयों की पैतृक संस्थाओं की ओर से ही संचालि करने की मांग की गई। प्रबधंकों का कहना है कि संस्कृत शिक्षण संस्थान मूल रूप से धर्माचार्यों, संतों, अखाड़ों आदि की ओर से स्थापित 1860 के सोसायटी एक्ट के तहत संचालित हो रहे हैं। इनमें बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि सरकार के निर्णय का एकजुट होकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के रहने खाने की व्यवस्था संस्थाओं की ओर से की जाती है। संस्थाओं में बाहरी हस्तक्षेप का विद्यार्थियों पर खराब असर होगा। सरकार के निर्णय के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया है। शासन प्रशासन के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय में याचिका भी दायर करेंगे।


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed