फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man does not exist without nature: Awadheshanand

प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व ही नहीं: अवधेशानंद

Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Man does not exist without nature: Awadheshanand
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिहर आश्रम में पौधारोपण करते जूना अखाड़े के जूना पीठाधीश्वर आचार्य महाम - फोटो : HARIDWAR
जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को सुधारने और इसे बिगाड़ने के लिए मानव ही जिम्मेदार है। पर्यावरण के प्रति बढ़ते खतरों को रोकने और इसे सुरक्षित करने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। यह तभी संभव है जब हम प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान कर सकें। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित पोधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान आश्रम की बगिया में तुलसी के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि लॉकडाउन में इंसानी गतिविधियां कम होने पर पर्यावरण का बेहद सुन्दर स्वरूप देखने को मिला। नरेश शर्मा ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का सबसे अच्छा माध्यम पौधारोपण है।
विज्ञापन

पौधे लगाकर ही कर सकते हैं प्रकृति का संरक्षण : शरदपुरी
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर शीतल पर्यावरण जन जागृति समिति के सदस्यों ने भेल सेक्टर एक स्थित शिवडेल स्कूल में स्वामी शरदपुरी महाराज के निर्देशन में पौधे रोपे। मोजूद लोगों ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस दौरान स्वामी शरदपुरी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में सभी को प्रेरित किया। समिति की संरक्षक रेखा वाल्मिीकि ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण किया जाना सामूहिक दायित्व है। अध्यक्ष शीतल चंचल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना होगा कि पर्यावरण के स्वच्छ रहने पर ही धरती पर जीवन संभव है। इस दौरान आकाश, प्रियंका, पुष्पा, अनुरागी, सुनील, कुशलपाल आदि ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विवि के प्रांगण में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। विवि के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री और कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र भट्ट ने विवि परिसर में फलदार और छायादार पेड़ लगाए। कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि औषधि पौधे हमारे जीवन के लिए विशेष उपयोगी होते हैं। भारत विकास परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बीपी गुप्ता, कोषाध्यक्ष जेके मोंगा, प्रो. आरकेएस डागर, प्रो. एलपी पुरोहित, डॉ. सुरेन्द्र त्यागी, डॉ. योगेश्वर त्यागी आदि मौजूद थे।
वहीं एसएमजेएन कॉलेज व हरिद्वार नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय मेें विश्व पर्यावरण दिवस परपर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ लेते हेुए पौधरोपण किया गया जिसमें आँवला, नीम, औषधीय गुणों से युक्त पौधों को रोपा गया। इस अवसर पर एक वेबनार भी आयोजित किया गया। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. पीएस चौहान ने कहा कि जिस प्रकार देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुम्बई है उसी प्रकार हिमालय देश की इकलोजिकल राजधानी है। उन्हेांने कहा कि स्वस्थवातावरण ही हमारे जीवन का आधार है। इस अवसरपर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. विजय शर्मा, आयोजक सचिव, वैभव बत्रा, सह-आयोजक सचिव, डॉ. प्रज्ञा जोशी, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल आदि मौजूद थे।
बूथ अध्यक्षों के साथ किया पौधारोपण
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी के द्वारा बूथ अध्यक्षों के साथ वृक्षारोपण किया गया। राजीव शर्मा, मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने विचार रखे। इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष अंशुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं इस्माइल फाउंडेशन संस्था ने सिंहद्वार स्थित गंगा घाट के किनारे संस्था के पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया। अलग-अलग जगहों में 25 पेड़ लगाए गए। स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल अग्रवाल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ हमें पेड़ बचाने की ज्यादा आवश्यकता है। इस मौके पर शिवानी, मनीषा, नीलम, पिंकी आदि मौजूद रहे। शीतला पर्यावरण जन जागृति समिति ने शिवडेल कॉलेज में स्वामी शरद पुरी के नेतृत्व में पौधारोपण किया।
मेयर ने कार्यालय में किया पौधारोपण
हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में पौधारोपण किया। उन्होंने शहरवासियों को पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने को आह्वानर्षया। उन्होंने सभी को प्रकृति से सीख लेकर योगदान देने को प्रेरित किया। इस मौके पर पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग आदि शामिल हुए।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में वेद मंदिर आश्रम में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अंकित कुमार, अभिषेक चौधरी, ऋषभ, मृदुल, गर्व बत्रा, अनमोल, दीपक आदि शामिल हुए। सीतापुर निवासी संगम शर्मा, विकास चौहान आदि ने कुष्ठ आश्रम और गांधी उद्यान भेल में फलदार पौधारोपण किया। चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्यों ने जिला टीबी चिकित्सालय के बाहर व मेला अस्पताल के कैंपस परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर दिनेश लखेड़ा, राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर आदि मौजूद रहे।

रामनाम विश्व बैंक समिति ने लगाए फलदार पौधे
हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुमित तिवारी के नेतृत्व में पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरण करते हुए पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया। सुमित तिवारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण में आम, जामुन, लीची, नीम, शमी, पीपल, अमरूद आदि के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कन्हैया लाल त्रिवेदी, आशा शर्मा, विदुर उपाध्याय, महेश, पीयूष भावसार, कैलाश चंद नैनवाल, सुभाष चंद नैनवाल, नीलम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed