{"_id":"5749e3bb4f1c1b2f2d693811","slug":"mahila-aur-usake-do-bachchon-ko-doobane-se-bachaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और उसके दो बच्चों को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और उसके दो बच्चों को डूबने से बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 29 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कानपुर से अपने पति का इलाज कराने के लिए पतंजलि योगपीठ में आई एक महिला और उसके दो बच्चे शनिवार की दोपहर प्रेमनगर घाट के पास नहाते समय गंगनहर में बहने से बच गए। जल पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। एसएसपी ने जवानों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कानपुर के 117/2 ब्लॉक काठादेवा कालोनी के रहने वाले सूरज सिंह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। उनका पतंजलि योगपीठ में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी मीना सिंह अपने दो बच्चों बेटी ज्योति सिंह और बेटा ऋषिराज सिंह के साथ इलाज कराने के लिए हरिद्वार आई हुई हैं। यह परिवार प्रेमनगर आश्रम में ठहरा हुआ है। शनिवार की दोपहर मीना सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ आश्रम के घाट पर नहाने गई तो तेज बहाव की चपेट में आ गई। तीनों तेज बहाव में बहने लगे तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक शोर सुनकर पास में ही स्थित जल पुलिस की चौकी पर तैनात जल पुलिस के जवान गोताखोर प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा और आरक्षी कुलतार किशन मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत कर तीनों को बाहर निकाला और सकुशल बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पुलिस ने आश्रम पहुंचाया।
विज्ञापन