{"_id":"671e896c4fc515193606ec64","slug":"mahant-govinddas-murder-case-details-of-accounts-and-cctv-footage-sought-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-124774-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत गोविंददास हत्याकांड: खातों की डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत गोविंददास हत्याकांड: खातों की डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मांगी
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल के श्रद्धा भक्ति आश्रम हड़पने के लिए महंत गोविंददास की हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच तेज कर दी है। महंत गोविंद दास के बैंक खातों से किन-किन खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उनकी डिटेल निकालने के साथ ही करीब पांच महीने पहले ही सीसीटीवी फुटेज भी बैंक से मांगी गई है। अब खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी धरपकड़ तेज कर दी गई है।
बीते एक जून को श्रद्धा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल के महंत गोविंद दास की नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस 19 अक्तूबर को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अशोक कुमार निवासी गली नंबर-2 दुर्गापुरी एक्टेंशन शहादरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली, ललित निवासी पृथ्वी विहार नियर एफसीआई गोदाम मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल हरियाणा, प्रॉपर्टी डीलर संजीव कुमार त्यागी निवासी मुडैत थाना मंगलौर, योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिंह निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर यूपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
आरोपियों ने फर्जी वसीयतनामा बनाकर 10 करोड़ में आश्रम बेचने की डील करने के साथ ही फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से भी 10 लाख की रकम निकाली गई। फर्जी वसीयत बनाने वालों को भी चिह्नित कर धरपकड़ शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिवगंत महंत के बैंक खातों की भी जानकारी कर रहे हैं। किन खातों में उनके अकाउंट से रकम ट्रांसफर हुई, उनकी डिटेल निकालकर फ्रीज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उस वक्त की बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी।

27जेएनडी15-दिवाली के लिए दीपक तैयार करते कुंभकार मुरलीराम व सुरजभान। संवाद