फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Magic of music and beauty scattered fiercely

जमकर बिखरा गीत संगीत और सौंदर्य का जादू

Tue, 28 Jan 2020 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Magic of music and beauty scattered fiercely
नवरंग ग्रुप और फ़्यूचर साउंड स्टूडिओ द्वारा आयोजित टेलेंट हंट कार्यक्रम में मॉडल्स को सम्मानित - फोटो : HARIDWAR
सांस्कृतिक संस्था नवरंग ग्रुप और फ्यूचर साउंड स्टूडियो की ओर से आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में फैशन, सुंदरता और गीत संगीत का जमकर जलवा बिखरा। इस दौरान गायन, नृत्य और मॉडलिंग की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश, मुख्यमंत्री के सलाहकार डीएस रावत, समाजसेवी प्रमुख गर्ग, विशाल गर्ग, सहदेव चौधरी और सोनी ने किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में गायकी में आराधिका चक्रवर्ती ने पहला, विशेष कुमार ने दूसरा और अमित गाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में आईएम बैक डांस एकेडमी पहले, कृतिका और आदित्य ठाकुर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा आलोक डांस ग्रुप और टीआर डांस ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया। मिसेज यूनिवर्स संगीता बुधलाकोटी ने चयनित मॉडल्स को सम्मानित किया। गायक राकेश राणा, संगीत निर्देशक गगन शर्मा, टीवी फेम कविता सिंह चौहान आदि ने अलग अलग ग्रुप में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिवानी गौड़, रितिका थपलियाल और हिमानी बिष्ट, पूजा चावला ने किया। नवरंग के संयोजक अजय चतुर्वेदी, आशीष गौड़,विनायक गौड़, यश लालवानी, वीर गुर्जर, विनय शंखधर, आकाश त्रिपाठी, प्रवीण कपिल, रजत, अनुराग, कमल, हरदीप, अनिल शर्मा, राहुल सैनी, रंजना चतुर्वेदी और दीपशिखा, रति सक्सेना तथा कल्पना आदि ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed