फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lumpy virus came from Pakistan, not man-made: Ramdev

लंपी वायरस पाकिस्तान से आया, मानव निर्मित तो नहीं: रामदेव

Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुधारू पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के वायरस को मानव निर्मित होने की आशंका जताई है।उन्होंने कहा है कि लंपी का वायरस पाकिस्तान से भारत पहुंचा है।स्वामी रामदेव ने मौसमी बदलाव के साथ फैल रहे डेंगू का जिक्र करते हुए कहा कि पतंजलि ने डेंगू की रोकथाम के लिए रिसर्च किया है।

विज्ञापन
Lumpy virus came from Pakistan, not man-made: Ramdev

विस्तार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुधारू पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के वायरस को मानव निर्मित होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि लंपी का वायरस पाकिस्तान से भारत पहुंचा है। लिहाजा वायरस की जांच होनी चाहिए। स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड में मदरसों की जांच कराए जाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि मदरसे सही हैं तो उनको डरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को भूपतवाला स्थित व्यास धाम में भागवत कथा के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कई राज्यों में लंपी संक्रमण तेजी से फैला है। इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। संक्रमण से पशुओं की मौत हो रही है। रामदेव ने आशंका जताई कि यह वायरस मानव निर्मित है और पाकिस्तान से भारत आया है।
विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने मौसमी बदलाव के साथ फैल रहे डेंगू का जिक्र करते हुए कहा कि पतंजलि ने डेंगू की रोकथाम के लिए रिसर्च किया है। इसमें गिलोय, एलोवेरा, वेदा ग्रास, अनार और पपीते का पंचामृत रामबाण है। रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक उन्माद और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं। धामी सरकार इन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार वाले भी करें दान और तर्पण
स्वामी रामदेव ने कहा कि हरिद्वार वालों को भी श्राद्ध, तर्पण, गंगा स्नान और दान पुण्य करते रहना चाहिए। हरिद्वार वाले लेने के लिए ही नहीं, देने के लिए भी होने चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि तीर्थों में रहने वाले लोगों की भी तीर्थ में, श्राद्ध में तर्पण में, दान में और पुण्य में रुचि होनी चाहिए। पतंजलि में तो लोग खूब देते हैं। उसके लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed