फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nithari case accused Surendra Koli's post-mortem report confirmed asphyxia due to hanging

सुरेंद्र कोली मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने की पुष्टि, आत्महत्या की बात सामने आई

Wed, 23 Sep 2026 03:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: Heera Updated Wed, 23 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में फांसी लगाने के कारण दम घुटने को मौत की वजह बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Nithari case accused Surendra Koli's post-mortem report confirmed asphyxia due to hanging
सुरेंद्र कोली - फोटो : संवाद

विस्तार

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में फांसी लगाने के कारण दम घुटने को मौत की वजह बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


सुरेंद्र कोली का शव 18 सितंबर को सप्तऋषि क्षेत्र में चाय की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिजनों की ओर से मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए गए थे, जिसके चलते पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। जांच के दौरान अब तक किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच में आत्महत्या का एंगल और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed