फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   lover beaten with slippers in front of wife

सड़क पर चला पति-पत्नी और वो का ड्रामा

Thu, 26 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
lover beaten with slippers in front of wife
हरिद्वार। पत्नी के साथ बाजार जा रहे प्रेमी का जब प्रेमिका से सामना हुआ तो युवक को जान बचानी भारी पड़ गई। एक तरफ जहां प्रेमिका ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी, वहीं पत्नी भी बीच बाजार में धक्का देकर चली गई। पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। बुधवार की शाम को युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका भी बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी, जहां दोनों आपस में टकरा गए। युवक को देखकर युवती की उसकी तरफ बढ़ी तो युवक अनजान बन गया, जिसके बाद प्रेमिका आक्रामक हो गई।
विज्ञापन

युवक की पत्नी ने बीच बचाव किया तो मामले की पोल खुल गई। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देते हुए वहां से चली गई। पति-पत्नी और वो के इस ड्रामे को देखने के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता है। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed