फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lord Shri Ram reached Shabari's hut, ate plum

शबरी की कुटिया में पहुंचे भगवान श्रीराम, खाए बेर

Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram reached Shabari's hut, ate plum
श्री निरंजनी मायापुर रामलीला में मंचन करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
बड़ी रामलीला में मंगलवार को शबरी राम दर्शन, सुग्रीव मैत्री और बालि वध की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने दिखाया की भावनाएं पवित्र हों तो इच्छित फल की प्राप्ति होती है। संकट को टालने वाले मित्र भी स्वत: ही मिल जाते हैं। परस्पर सहयोग की भावना बने तो मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। अनाधिकार चेष्टा करने वाला कितना ही बलवान क्यों न हो उसे दंड अवश्य मिलता है।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ और मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा के निर्देशन में मायापुर स्थित रंगमंच से कलाकारों ने दर्शाया कि शबरी एक भील कन्या थी, वह मतंग ऋषि के आश्रम में निस्वार्थ भाव से सेवा करती थी। उसको ऋषि ने आशीर्वाद दिया कि उसे दर्शन देने भगवान स्वयं उसके पास आएंगे। श्रीराम और लक्ष्मण स्वयं शबरी की कुटिया में पहुंचते हैं। शबरी ने भगवान को बेर खिलाए और सुग्रीव से मिलने का मार्ग प्रशस्त किया। रुद्रावतारी हनुमान ने राम-सुग्रीव की मैत्री कराई और राम ने सुग्रीव का राज्य वापस दिलाया तो सुग्रीव ने मां सीता का पता लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राम का अभिनय साहिल मोदी, लक्ष्मण की पात्रता का निर्वाह सुनील शर्मा ने किया। सुग्रीव के रूप में जितेंद्र खन्ना और बालि की पात्र शिवचरण सूद ने निभाया। संचालन डा. संदीप कपूर और विनय सिंघल ने किया। इस दौरान श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगा शरण मददगार, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्डा, संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंत्री डा. संदीप कपूर, प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed