फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lord Jesus took an avatar, immense joy over the earth

प्रभु यीशू ने लिया अवतार तो धरा पर फैली खुशियां

Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus took an avatar, immense joy over the earth
हरिद्वार। प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस धर्मनगरी में उल्लास के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में खास रौनक बनी रही। उन्हें इस विशेष अवसर के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। बुधवार को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर मानव कल्याण के लिए दुआ की गई। दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रही। लोगों ने क्रिसमस मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों ने सेंटा बनकर उपहार बांटे।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक के पास स्थित द मैथोडिस्ट चर्च में देर रात तक बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके बाद मंगलवार रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह का अवतरण हुआ तो चारों तरफ खुशियां फैल गयीं। विशेष प्रार्थना सभाओं और घंटियों की गूंज से ईसा मसीह के जन्म का स्वागत किया। देर रात तक चली इन गतिविधियों के बाद बुधवार सुबह भी प्रार्थनाएं आयोजित की गयी। फादर जेम्स विल्सन ने कहा कि ईसा मसीह ने समस्त समाज को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए ही जन्म लिया था। उन्होंने मानवता और प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान झांकियों के जरिये भी भगवान ईसा मसीह के जीवन और उनके आदर्शों को परिलक्षित किया गया। अभिषेक जेम्स, प्रिवेंजली, प्रीशिता, ऐनी, अर्णव, वंश, अनुग्रह, सुनिधि, एलिशा आदि ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सेम्सन जेम्स लक्की सेंटाक्लाज बनकर आए और उन्होंने सभी को उपहार वितरित कर सभी का मन मोह लिया। चर्च की कमेटी के सचिव जोम्सन जेम्स, धीरज पीटर, निर्मल मैसी, नोयल सिंह, मौरिस राम, हृदय राज, लक्की जेम्स, सचिन मुकुंद, नायेल पाल, सोरजेंट विल्सन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी तरह की रौनक देवपुरा स्थित चर्च और सेंटमेरी स्कूल चर्च में भी दिखायी दी।
विज्ञापन

------------------
क्रिसमस मेले का लोगों ने उठाया लुत्फ
धर्मनगरी स्थित तीनों ही गिरजाघरों के बाहर क्रिसमस के मौके पर मेलों का आयोजन किया गया था। जिनमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। परिवार सहित लोगों ने खरीदारी की तथा झूलों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
शहर भर में दिखाई दिये सेंटा क्लाज
क्रिसमस के मौके पर शहर भर में सेेंटा क्लाज दिखाई दिये। बच्चों के साथ ही युवा और बुजुर्ग भी सेंटा क्लाज की ड्रेस में नजर आए और शहर में घूम-घूम कर उपहार बांटेे। रानीपुर मोड़, कनखल, ज्वालापुर, भेल सहित कई कालोनियों में सेंटा क्लाज आकर्षण का केंद्र बने रहे।

--------------------------------------
सेंट मेरी चर्च में भी रही धूम
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित सेंट मैैरी चर्च में भी क्रिसमस की धूम रही। मदर वैलेरियन पीटों ने इस खास अवसर पर प्रार्थना की। सिस्टर रमिया ने चर्च की सजावटी की थी। प्रभु ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर नुक्कड़ नाटक भी हुआ। सभी धर्मावलंबियों ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed