फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   looted from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे साढ़े तीन लाख

Fri, 24 Jun 2016 12:11 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 24 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शंकर आश्रम तिराहे के पास एक्सिस बैंक से निकले एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए गए। रुपये लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक के पास मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। देहरादून के नेशविला रोड निवासी कंपनी कर्मचारी अनूप कुमार पुत्र किशोरी लाल बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के खाते से साढ़े तीन लाख की रकम निकालने पहुंचा था। बैंक से पैसा निकालने के बाद जैसे वह बाहर निकला, वहां  पहले से ही मौजूद एक युवक ने झपट्टा मारकर रकम से भरा लिफाफा लूट लिया और पास में ही बाइक पर मौजूद अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारी ने एक युवक से लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भीड़ में ओझल हो गए। एक घंटे बाद सीधे रेल पुलिस चौकी पहुंचकर अनूप कुमार ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए चेंकिग अभियान चलाया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की  जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीसीटीवी कैमरे ने नहीं दिया साथ
हरिद्वार। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कंपनी कर्मचारी साफ नजर आ रहा है पर हैरानी की बात ये है कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से साफ तस्वीर नजर नहीं आ रही है।


नहीं देखा किसी ने
हरिद्वार। पुलिस का दावा है कि, घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। न ही किसी ने कंपनी कर्मचारी को शोर मचाते हुए देखा था। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed