फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Light the lamp in the name of seals

जवानों के नाम पर जलाए दीपक

Fri, 28 Oct 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 28 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने भेल के अनमोल एकेडमी में एक दीपक सेना के जवानों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सैनिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

 इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि भारत की सेना पर हर नागरिक को गर्व है।  हम सभी सकुशल अपने घर में सुरक्षित हैं वहीं दूसरी और हमारे सैनिक सीमा पर आतंकवादियों से लोहा ले रहे हैं। हर नागरिक का दायित्व है कि वह देश के सैनिकों को श्ुाभकामनाएं दें और उनके साथ खड़े रहें।  जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने कहा कि देश के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। पूर्व जिला अध्यक्ष कमला जोशी, उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, जिला मंत्री मनु रावत, कविता चौहान, अनीता दयाल, मधु उनियाल, उषा सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।  इस दौरान आतंकी हमले में  हताहत हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित  किए गए। शहीदों के लिए दीपक जलाए गए।
विज्ञापन


 लालढांग में भी जलाए दीप
 राजकीय इंटर कॉलेज लालढांग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा एक दीपक भारतीय सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह नेगी एवं विजय सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जय जवान जय किसान इनका हम करते हैं सम्मान और एक दीपक सैनिकों के नाम एक दीपक किसानों के नाम जैसे नारे लगाए। रैली लालढांग बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां सभी ने एक एक  दीपक सैनिकों के सम्मान में जलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ड्रा. आनंद सिंह फर्त्याल ने कहा कि सैनिक और किसान दोनों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता सैनिक हमारी रक्षा के लिए  अपना घर परिवार छोड़कर देश की सेवा कर रहे हैं। मदन मोहन शर्मा, विजय सिंह रावत, विनोद कुमार, विनीत कुमार, विकास सैनी, अशोक कुमार द्विवेदी, भागीरथ चौधरी, वंदना, श्यामसुंदर,  जगत सिंह अरादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed