फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Leopard took away a sleeping dog in a cowshed, video goes viral

Haridwar News: गोशाला में सोते हुए कुत्ते को उठा ले गया गुलदार, वीडियो वायरल

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away a sleeping dog in a cowshed, video goes viral

विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम फेरुपुर में बनी एक गोशाला में घुसकर गुलदार सोते हुए कुत्ते को उठा ले गया। गुलदार की चहलकदमी और कुत्ते को उठा ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन प्रभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है।
घटना मंगलवार की सुबह की है। जब फेरुपुर स्थित सीताराम गोशाला में गुलदार अंदर पहुंचता है। यहां सो रहे पालतू कुत्ते को देखकर गुलदार झपटकर मुंह में दबाकर उसे ले जाता है। कुत्ते के चिल्लाने पर गोशाला के सेवादार बाहर आ गए और मगर तक गुलदार उसे लेकर भाग गया। गोशाला में लगे कैमरे चेक किए गए तो गुलदार कुत्ते को ले जाता दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोशाला संचालकों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार की आमद बनी हुई है। जिसके चलते लोग दहशत में है। वन विभाग को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन




गौशाला संचालक व भाजपा नेता शुभम सैनी ने बताया कि गांव से बाहर खेतों और गौशाला में गुलदार आ रहा है। गुलदार एक कुत्ते को भी उठाकर ले गया। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गुलदार को पकड़ने की मांग की गई है। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed