फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lawyer assaulted, three including woman sued

अधिवक्ता के साथ मारपीट, महिला सहित तीन पर मुकदमा

Mon, 10 Oct 2022 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lawyer assaulted, three including woman sued
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी गई। आरोपियों ने मकान की मरम्मत कराते हुए अधिवक्ता के मकान के छज्जे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मो. आसिफ अली निवासी सलेमपुर महदूद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अधिवक्ता हैं और दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका एक मकान शिव गंगा विहार कॉलोनी दादूपुर गोविंदपुर में है। बीते 20 अगस्त को अपने मकान गंगा विहार में गए। जहां पड़ोसी धर्मेंद्र ने अपने घर में मरम्मत का कार्य कराया और उनके मकान के बाहरी छज्जे को क्षतिग्रस्त कर दिया। धर्मेंद्र से जब इस बारे में उन्होंने बात की तो धर्मेंद्र और उसकी पत्नी व गौरव कुमार के साथ कुछ किरायेदारों ने एकत्र होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed