{"_id":"6a874bd767d02101f908eb7d","slug":"launch-of-the-neer-nari-pragati-project-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1046972-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नीर नारी प्रगति परियोजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नीर नारी प्रगति परियोजना का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेरूपुर रामखेड़ा में निर्भय फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन हरिद्वार की ओर से एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से नीर नारी प्रगति परियोजना का भव्य शुभारंभ किया गया।
यह परियोजना जल संरक्षण, सतत कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम में इस परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्लूबी) के क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत राय एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा तथा जिला विकास अधिकारी हरिद्वार कमलेश पंत ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में एसकेएफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्वाति राठी एवं सर्वेश कुमार तथा अंबुजा फाउंडेशन की ओर से जोनल मैनेजर संजय कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर राहुल बडोनी ने नीर नारी प्रगति परियोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीर नारी प्रगति परियोजना के अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के चयनित गांवों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संरक्षण, तालाबों का पुनरुद्धार, कृषि विकास, किसानों की आजीविका में वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण तथा सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अंबुजा फाउंडेशन एवं एसकेएफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में चांदपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार सैनी, बिशनपुर के ग्राम प्रधान सन्नी कुमार, कटारपुर के ग्राम प्रधान पति सचिन कुमार, धनपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तसलीम अहमद आदि शामिल रहे हैं।