{"_id":"5fbaa8938ebc3e9bee5949f0","slug":"landlord-molested-seven-year-old-haridwar-news-drn3626070194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : सात साल की मासूम से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार : सात साल की मासूम से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म
Mon, 23 Nov 2020 11:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक दंपती किराये के मकान में रहते हैं। दंपती की सात साल की बेटी है। दंपती को काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर जाना होता है। बाहर जाते वक्त नाबालिग बेटी को भरोसे पर मकान मालिक के पास छोड़ देते थे, ताकि उसकी देखभाल हो सके।
विज्ञापन
आरोप है कि मासूम पिछले कुछ दिनों से काफी डरी और सहमी रहने लगी। 20 नवंबर को उसकी मां ने डरने की वजह पूछी। मासूम ने मकान मालिक की हरकतें बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मासूम ने आरोप लगाया कि जब वो लोग घर पर नहीं होते हैं तो मकान मालिक उसके कमरे में आता है। उसके साथ गंदी हरकतें करता है। शिकायत करने पर माता-पिता को मारने की धमकी भी देता है।
पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी मकान मालिक फरार है।