फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lakhs of devotees took a dip of faith on Ganga Saptami

गंगा सप्तमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip of faith on Ganga Saptami
गंगा सप्तमी पर हरकी पैड़ी में स्नान करते श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
गंगा सप्तमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा भी दी।
विज्ञापन

गंगा सप्तमी के अवसर पर रविवार को देेश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं का सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए सैलाब नजर आने लगा था। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की जय जयकार लगाते हुए डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुड, कांगड़ा घाट, मालवीय द्वीप घाट, शिव घाट, सुभाषघाट, रामघाट, विष्णुघाट गोविंदपुरी घाट, प्रेमनगर घाट, सतनाम साक्षी घाट, अमरापुर घाट पर दिनभर लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा की आरती की और पूजा-अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी, मां चंडी देवी, मां माया देवी, कनखल स्थित दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर, शीतला माता मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर शीश नवाया। अपर रोड बाजार, मोती बाजार, सुभाष घाट बाजार, विष्णुघाट बाजार, मीठा कुआं बाजार में सुबह से शाम तक रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्पर्श गंगा अभियान ने मनाई गंगा सप्तमी
2009 से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए काम कर संस्था स्पर्श गंगा ने गंगा सप्तमी पर गंगा आरती करने के बाद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में रीता चमोली, मनु रावत, रीमा गुप्ता, रजनी वर्मा मौजूद रहे।
--------
पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के सानिध्य में गंगा सप्तमी के अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी चरण पादुका मंदिर के समीप गणेश घाट पर गंगा पूजन कर स्नान किया। मां गंगा में अभिषेक कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि वैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो जाता है। इस मौके पर महंत राजपुरी, दिगंबर राजगिरि, दिगंबर महेश गिरि, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सुरी, सुंदर राठौर उपस्थित रहे।

--------
गंगा के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
गंगा सप्तमी पर्व गंगा महोत्सव संस्था की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गयी। शोभायात्रा हनुमान घाट, कुशा घाट बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, श्रवण नाथ बाजार, अपर रोड, भल्ला रोड, विष्णु घाट, रामघाट से होकर गुजरी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा एवं परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने शोभायात्रा में शिरकत की। शोभायात्रा में राजेश खुराना, हिमांशु आडवाणी, अनु गर्ग, आशु शर्मा, माधव बेदी, हिमांशु गुप्ता, दीपक शर्मा, कुमार सिंह, मंडवाल आकाश बंसल, चीनू गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed