फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : covid report getting after patients reach hospital

उत्तराखंड में कोरोना : मरीज के अस्पताल पहुंचने के बाद आ रही कोविड रिपोर्ट

Mon, 03 May 2021 01:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 03 May 2021 01:56 PM IST
सार

कई बार रिपोर्ट मिलने से पहले ही मरीज अस्पताल पहुंच जा रहा है। जबकि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में कोविड जांच की संख्या घटी है।
 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : covid report getting after patients reach hospital
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

हरिद्वार जिले में कोविड की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। हाल यह है कि लोगों को रिपोर्ट के लिए अब पांच से छह दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार रिपोर्ट मिलने से पहले ही मरीज अस्पताल पहुंच जा रहा है। जबकि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में कोविड जांच की संख्या घटी है।

विज्ञापन


केस नंबर एक
कनखल निवासी अर्चना शर्मा और उनके पिता ने 25 अप्रैल को कोविड जांच कराई थी। सैंपल देने के बाद अर्चना शर्मा के पिता का निधन हो गया। अर्चना शर्मा ने बताया कि इसके बाद उनके परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया था, लेकिन जब छह दिन रिपोर्ट आई तो अर्चना शर्मा पॉजिटिव और उनके पिता निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन


केस नंबर दो
भेल क्षेत्र निवासी पंचम सिंह ने 29 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच कराई थी। पंचम ने बताया उनमें कोविड के लक्षण थे, लेकिन इलाज के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। सोमवार उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। आननफानन में एंटीजन जांच कराई। पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। अब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर तीन
कनखल निवासी रंजीत सिंह ने 24 अप्रैल को कोविड जांच के लिए सैंपल दिया था। उनको अपने कार्यालय में कोविड रिपोर्ट दिखानी थी, लेकिन कोविड रिपोर्ट नहीं आने के चलते घर पर आइसोलेट रहना उनकी मजबूरी बन गई है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने बावजूद रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में देरी का खामियाजा लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। जिले में महाकुंभ के दौरान 50 हजार तक लोगों की कोविड जांच की जा रही थी। तब सैंपल देने वालों को आरटीपीसीआर भी रिपोर्ट भी समय पर मिल रही थी। अब पिछले एक सप्ताह से जिले से केवल दस हजार तक सैंपल ही आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

सैंपल की संख्या कम होने के बाद भी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का बैकलॉग बढ़कर 45 हजार 488 पहुंच गया है। ऐसे में मरीजों की परेशानी यह है कि कोविड के प्रत्यक्ष लक्षण होने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने चलते उनका इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं, कई मामले तो ऐसे हैं कि हालत बिगड़ने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कोविड रिपोर्ट पहुंची है।


सरकारी और अनुबंधित निजी पैथोलॉजी लैब के कई कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। इसलिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में देरी हुई है। एक-दो दिनों में सुधार हो जाएगा।
-एसके झा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed