{"_id":"6148d8b28ebc3e147352f6a6","slug":"khakhari-bridge-closed-till-today-evening-haridwar-news-drn391012612","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़खड़ी पुल आज शाम तक के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़खड़ी पुल आज शाम तक के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सूखी नदी के ऊपर खड़खड़ी में बना पुल सोमवार से 24 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। पुल का निर्माण कुंभ के दौरान हुआ है। उस वक्त पुल की लोड टेस्टिंग नहीं हो सकी थी। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को पुल के लोड टेस्टिंग के लिए पुल के बीचों बीच 60 टन के दो ट्रकों में लोड डालकर वाहनों के लिए बंद कर दिया। मंगलवार शाम तक पुल वाहनों के लिए खोला जाएगा।
सूखी नदी पर कुंभ के दौरान करीब 44 मीटर लंबा पुल का निर्माण कराया गया। 290 लाख की लागत से बने पुल की टेस्टिंग कराए बगैर ही वाहनों के लिए खोला गया था। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार दोपहर पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। पुलिस ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी और वाहनों का आवागमन खड़खड़ी नदी के रपटे से हुआ। पुल बंद होने से लोग सकते में आ गए। कइयों ने पुल क्षतिग्रस्त होने की अफवाह तक फैला दी, लेकिन जब लोगों को पता चला कि पुल लोड टेस्टिंग के लिए बंद किया गया तो राहत की सांस ली। लोड टेस्टिंग के लिए पुल पर 60 टन के दो ट्रक खड़े किए गए हैं। मंगलवार शाम तक पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
-----------------
पुल की लोड टेस्टिंग सामान्य प्रक्रिया है। पुल शुरू होने के बाद टेस्टिंग नहीं हो सकी थी। लिहाजा सोमवार से टेस्टिंग शुरू की गई। मंगलवार शाम तक पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-एसके तोमर, अधिशासी अभियंता लोनिवि
पुल कुंभ अवधि में बना था। इसकी लंबाई 44 मीटर और लागत करीब 290 लाख रुपये है। लोड टेस्टिंग के लिए यातायात बंद किया गया है। -चेतना पुरोहित, सहायक अभियंता, लोनिवि