फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Keshav becomes Shivdel's topper

केशव बने शिवडेल के टॉपर

Fri, 22 Jul 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Keshav becomes Shivdel's topper
सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणामों में शिवडेल स्कूल के शिवलोक कॉलोनी निवासी केशव बंसल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय टॉप किया है। बंसल सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके अलावा सक्षम गोयल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और वंश पाराशर 95 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पर रहे हैं। धैर्य तनेजा ने 95.2 अंक प्राप्त कर स्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में खुशी वालिया ने 92.6 के साथ प्रथम स्थान किया है। गर्वित सिंघल ने 92 और यश चतुर्वेदी ने 91.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के संस्थापक स्वामी शरदपुरी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में कक्षा 12 के परिणामों में आर्यनगर ज्वालापुर की छात्रा प्रियांशी सैनी ने 97.6 अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। प्रियांशी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। दिव्यांशी के पिता रविंद्र सैनी खानपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी हैं और मां आरती सैनी हाउस वाइफ हैं। चेष्टा उप्रेती ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और अक्षत सैनी 96.6 ने प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के 29 छात्र-छात्राओं की ओर से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए गए हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन

एंजिल्स एकडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने बताया कि रचित अग्रवाल ने कॉमर्स में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मेघा खत्री 95 प्रतिशत दूसरे व अलिशा अंशिका पाल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पर रही हैं। विज्ञान वर्ग में आकांक्षा सिंह 96.2 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रही। अखिलेश चौहान ने 94.6 प्रतिशत से दूसरा और कुणाल ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कला वर्ग में सिद्धार्थ सिंह पटवाल ने 97 प्रतिशत सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्रीति मौर्य ने 95.4 प्रतिशत से दूसरा और सारिका ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में 12 वीं के परिणामों में गर्वमदान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंश शर्मा ने 94.8, तनुश्री ने 93.8, नवजोत कौर ने 93.8, अनमोल कपिल 93.6,अर्पित अग्रवाल 93, पीयूष 93, दिशा चतुर्वेदी 92.8, भावना शर्मा 91.8, कली चौहान 91.2, क्षितिज 90 प्रियांशु ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिशा चतुर्वेदी ने बिजनेस स्टडीज 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। संवाद
मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा। 12 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। अभिनव पांडे ने 96 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया। शैली चौहान ने 94.4, अमन ने 93.6, प्रिंस चौहान ने 93.4, तान्या चौहान ने 93.4, आकाश सिंहा ने 92, वीशू पाल ने 91.6 ओम बंसल ने 91.4, शिवम चौहान ने 91 और साक्षी रावत ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। संवाद

डीपीएस दौलतपुर की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि 12वीं के परीक्षा परिणामों में विज्ञान वर्ग में वेदांत अरोड़ा ने सर्वाधिक 95.4 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। जबकि अक्षित राठौर 94 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में वेदांत 91.4 और ह्यूमैनिटीज में श्रेया यादव ने 92.6 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रोफेसर वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed