फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kathavyas Suryakant Baluni said that Kartikeya became the

Haridwar News: तारकासुर का अंत कर देव सेनापति कहलाए कार्तिकेय

Sat, 03 Aug 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Kathavyas Suryakant Baluni said that Kartikeya became the
I जिला कारागार में चल रही श्री शिव महापुराण कथाI
विज्ञापन


जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथाव्यास सूर्यकांत बलूनी ने कहा कि कार्तिकेय अवणुणों को धारण करने वाले तारकासुर का अंत कर देव सेनापति कहलाए। गणेश ऋद्धि-सिद्धी शुभ लाभ पाकर स्वयं के साथ जग का भी मंगल कर रहे हैं।



कथा व्यास ने कहा कि भलाई बुराई जिसमें संग-संग फूले फले वही संसार है। तारकासुर के तीन पुत्र हुए। जिनमें तारकाक्ष ने स्वर्ग में स्वर्णपुरी, विद्युन्माली ने रजत नगरी व कमलाक्ष ने लौहनगरी बसाई। मय दानव इनका मिस्त्री।
विज्ञापन


कथाव्यास ने कहा कि मन ही मयदानव है, जो अपने तमोगुण से भौतिक शरीर, रजोगुण से सूक्ष्म शरीर और सतोगुण से भीतरी शरीर का निर्माण करता है। भगवान शिव ने श्रावण मास में तीनों को धर्मस्थारूढ़ होकर ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर जेलर मनोज आर्य, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संरक्षक बलविंदर चौधरी, अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, जलज कौशिक, सत्यम शर्मा, विष्णु गौड़, पंचपुरी हलवाई समाज के अध्यक्ष सोमपाल कश्यप, राकेश उपाध्याय, अनिल तिवारी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed