फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kapoor said the risk of life wife Alisha

लव कपूर ने पत्नी अलीशा से बताया जान का खतरा

Sat, 29 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 29 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री पत्नी अलीशा खान से फिर नया विवाद जुड़ गया है। पति लव कपूर ने अलीशा से स्वयं की जान को खतरा बताया है। पत्नी की मौजूदगी में ही पति ने यह आरोप लगाए हैं।  इधर, पत्नी ने भी पति पर आरोप लगाए। करीब आधे घंटे तक थाने में आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे दंपति को पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताकर पिंड छुड़ाया।

यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान कुछ समय से हरिद्वार में सुर्खियां बटोर रही हैं। कनखल की ज्ञानलोक कालोनी निवासी पति लव कपूर के खिलाफ वे पहले भी मोर्चा खोल चुकी है। पत्नी के सड़क पर उतरने के बाद ही लव कपूर को आखिर सामने आना ही पड़ा था और फिर दंपति एक हो गए थे। तब से वे एक साथ ही रह रहे थे, लेकिन शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे पति-पत्नी एक साथ ही कनखल थाने पहुंचे। पति लव कपूर ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह मारपीट पर उतारु हो जाती है और वह खौफजदा है। उसने पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, मौके पर ही मौजूद अभिनेत्री ने पति की खातिर अपना करियर, परिवार दांव पर लगाने की बात कही। एसआई भवानी शंकर पंत करीब आधे घंटे तक दंपति को समझाते रहे। नहीं मानने पर पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। फिर दंपति वहां से चला गया। एसआई भवानी शंकर पंत ने बताया कि दंपति ने कोई लिखित में शिकायत एक दूसरे के खिलाफ नहीं दी है, केवल मौखिक आरोप ही लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed