फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanya Gurukul premises remained president akshitaa

कन्या गुरुकुल परिसर में अक्षिता बनी अध्यक्ष

Sat, 10 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 10 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kanya Gurukul premises remained president akshitaa
student elecation - फोटो : amarujala
 कन्या गुरुकुल परिसर में छात्र संघ चुनाव में अक्षिता त्यागी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। बाकी किसी भी पद के लिए नामांकन न होने के कारण परिसर में केवल अध्यक्ष पद पर ही चुनाव कराया गया। जिसमें अक्षिता त्यागी को 16 और नीतू बिष्ट को 15 वोट मिले। कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने निर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए पांच सितंबर को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। नामांकन और मतदान के बाद अलग अलग कक्षाओं से कुल 33 सीआर (कक्षा प्रतिनिधि) चुने गए थे। सीआर के तौर पर चुनी गई इन छात्राओं में केवल अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन कराए गए थे। नाम वापसी के दौरान दो छात्राओं ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। इसके बाद सिर्फ अक्षिता त्यागी और नीतू बिष्ट ही चुनाव मैदान में थी। शनिवार को कुल 31 सीआर ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें अक्षिता त्यागी को 16 और नीतू बिष्ट को 15 वोट मिले। मतगणना के बाद उपचुनाव अधिकारी प्रो. सुचित्रा मलिक ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन


परिसर कोर्डिनेटर डा. संगीता विद्यालंकार, सह चुनाव अधिकारी प्रो. सीमा शर्मा, डा. बिंदू मलिक, डा. अश्वनी कुमार आदि शिक्षिकाओं और छात्राओं ने अक्षिता को शुभकामनाएं दी। नीतू बिष्ट का भी हौसला बढ़ाया। गुरुकुल के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने अक्षिता को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed