फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwariyas will walk in the dark on Dhanauri-Bhagwanpur road

कांवड़ियों की परीक्षा लेगा धनौरी-भगवानपुर मार्ग

Tue, 12 Jul 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will walk in the dark on Dhanauri-Bhagwanpur road
कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो जाएगी, लेकिन धनौरी-भगवानपुर मार्ग पर कांवड़ियों के लिए बिजली और पानी की सुविधा नहीं दी गई है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल की ओर जाने वाले कांवड़ियों का यही प्रमुख रूट है।
विज्ञापन

हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले कांवड़िये हर वर्ष कांवड़ पटरी मार्ग से निकलते हैं। ज्वालापुर से लेकर नारसन तक तो कांवड़ियों के लिए बिजली और पानी आदि की सुविधा दी जाती है, लेकिन कांवड़ पटरी मार्ग पर धनौरी से कटकर भगवानपुर, सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस रूट से लाखों की संख्या में कांवड़िये धनौरी भगवानपुर मार्ग का प्रयोग गंतव्य की ओर जाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की सीमा तक करीब 25 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए बिजली का इंतजाम भी नहीं है। भारतीय उत्थान परिषद के अध्यक्ष अंकित कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मार्ग पर सुविधा देने को लेकर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला प्रशासन की ओर से हरिद्वार से रुड़की होते हुए राज्य की सीमा तक नहर पटरी पर कांवड़ मार्ग तय किया गया है, इसलिए इसी मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। तिरछे पुल से सटे भगवानपुर मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था को लेकर मेला प्रशासन की ओर से आदेशित नहीं किया गया है।
- विपिन कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed