फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanvd are arranged on the track repair

कांवड़ पटरी पर व्यवस्थाएं हों दुरुस्त

Fri, 15 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 15 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Kanvd are arranged on the track repair
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेएस नगन्याल और एसपी सिटी नवनीत सिंह ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कांवड़ की व्यवस्थाओं के संबंध में नहर पटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम को शीघ्र शौचालय निर्माण, झाड़ी कटान करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। ऊर्जा निगम को कांवड़ मार्ग पर बिजली की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत को संपूर्ण कांवड़ पटरी पर झाड़ी कटान और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को  कांवड़ पटरी को गड्ढा मुक्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed