फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kailashanand gave 11 lakhs for the construction of Ram temple

कैलाशानंद ने श्रीराम मंदिर निर्माण को भेंट किए 11 लाख

Sat, 04 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kailashanand gave 11 lakhs for the construction of Ram temple
श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय को 11 लाख रुपए की राशि का चेक भेंट करते श्री न - फोटो : HARIDWAR
श्री निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि का चेक श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय को भेंट किया।
विज्ञापन

हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे चंपत राय ने दक्षिण काली मठ पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से मुलाकात की। चंपत राय ने निरंजन पीठाधीश्वर को श्री राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी दी। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि जिस दिन से राम मंदिर निर्माण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। उसी दिन मंदिर निर्माण के लिए छोटे से समर्पण की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी पहले की 21 लाख रुपये की समर्पण राशि मंदिर निर्माण के लिए दे चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के सुखद परिणाम आए हैं। सदियों के इंतजार के बाद रामलला के मंदिर निर्माण की बारी आई है। चंपत राय ने कहा कि संतों की भावनाओं के अनुरूप ही श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने संतों से आग्रह किया कि वे मंदिर निर्माण का कार्य स्वयं देखने आएं और दिव्य भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बनें। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन के आराध्य हैं भगवान श्रीराम: रविन्द्रपुरी
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट और राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कई वर्षों के बाद वह शुभ घड़ी आई है कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में निर्मित होने जा रहा है। प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं और वह प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है। जिसके प्रतीक्षा करोड़ों श्रद्धालु भक्तों को वर्षों से थी। लंबे संघर्ष और हजारों बलिदानों के बाद राम भक्तों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed