{"_id":"5723b1c94f1c1b5e0ca91aa1","slug":"jwalapur-bhuptwala-and-the-grid-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूपतवाला और ज्वालापुर का ग्रिड फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपतवाला और ज्वालापुर का ग्रिड फेल
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ओवरलोडिंग के कारण भूपतवाला और ज्वालापुर के 132 केवी के ग्रिड जवाब दे गए। जिससे शाम साढे बजे से आठ बजे तक शहर में अंधेरा छाया रहा।
शहर रानीपुर मोड, गोविंदपुरी, ऋषिकुल, शिवलोक भूपतवाला, रेलव रोड ज्वालापुर, कनखल में पांच बजे से ही बिजली की आंख मिचौनी शुरु हो गई। करीब छह बजे एकएक पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने को पहले ऊर्जा निगम के अधिकारी मेन ग्रिड का फेल होना बताते रहे, लेकिन जब जांच की गई तो भूपतवाला और ज्वालापुर 132 केवी के ग्रिड में खराबी निकली। ऊर्जा निगम की ओर से सभी एसडीओ और और इंजीनियरों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान घरों और कार्यालयों में लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे। बाजारों में अंधेरा होने के कारण ग्राहकों की भीड़ भी कम आई। दुकानदार ने भी अपनी दुकानें जल्दी बंद कर दी थी। मेला क्षेत्र हरकी पैड़ी, रानीपुर मोड और ज्वालापुर के प्रमुख बाजारों में अंधेरा छाया रहा। देर रात तक ऊर्जा निगम के मजदूर काम पर लगे थे।
अधिशासी अभियंता नगरीय वीएस पंवार ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण दिक्कत आई। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक शहर में और आसपास की कालोनी में अंधेरा छाया हुआ था।
विज्ञापन