फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jumped into the Ganges; people saved him/her.

Haridwar News: सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Sat, 17 Oct 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Jumped into the Ganges; people saved him/her.
- बिरला घाट पर शुक्रवार देर रात हुई घटना, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के बिरला घाट पर शुक्रवार की देर रात एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदने से पहले महिला घाट किनारे सुसाइड नोट छोड़ गई थी। महिला को गंगा में कूदता देख वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाकर उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिरला घाट पर महिला ने पहले गंगा किनारे एक सुसाइड नोट छोड़ा और फिर नदी में छलांग लगा दी। महिला को गंगा में कूदता देख घाट पर मौजूद कोलकाता के एक परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर चंडीघाट निवासी मुकेश भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से महिला को गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। महिला की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed