{"_id":"6ad37dda3394fb065e01b94e","slug":"accused-the-congress-of-engaging-in-anti-dalit-politics-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155557-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेस पर दलित विरोधी राजनीति करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेस पर दलित विरोधी राजनीति करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
फोटो
दुष्यंत गौतम के समर्थन में उतरी शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ
- अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कांग्रेस पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित समाज के प्रति रवैया नया नहीं है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और कांशीराम के समय से ही कांग्रेस की नीतियों में दलित समाज के प्रति विरोध दिखाई देता रहा है। दलित समाज के व्यक्ति को सांविधानिक पद पर जिम्मेदारी मिलने पर विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये बातें उन्होंने शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। सुरजीत सिंह ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी जांच के बाद सीबीआई जांच की मांग और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों को सामने रखा जा चुका है। दावा किया कि दिल्ली हाईकोर्ट से दुष्यंत कुमार गौतम को राहत मिली है और सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित दुष्प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी अशोक भारती, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष देशराज कपिल, मोदीमल तेगवाल, पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश, सतीश कुमार, विजय कुमार, बरखा रानी, अरविंद कुमार, मणिराम आदि मौजूद रहे।