फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Judge should be formed on the basis of experience: Lokpal Singh

कोचिंग सेंटर के बजाय अनुभव के आधार पर बनने चाहिए जज: लोकपाल सिंह

Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Judge should be formed on the basis of experience: Lokpal Singh
= - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि अच्छा जज बनने के लिए एक कानूनविद्, कुशल और दूरदर्शी अधिवक्ता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कि अनुभव के आधार पर जज बनने चाहिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर के माध्यम से न बनाकर अनुभव के आधार पर जज की नियुक्ति करनी चाहिए। कोचिंग सेंटर के माध्यम से बने जज को न्यायिक प्रक्रिया का ज्ञान नहीं होता। वह वादकारी की समस्या, आर्थिक और न्याय की उपलब्धता को नहीं समझ पाता है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में मात्र व्यवसाय न होकर वादकारी को न्याय दिलाने का उद्देश्य निहित है।
विज्ञापन


बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक जे दीक्षित ने सरकार, न्यायपालिका और अधिवक्ता को न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि सभी अदालतों में बड़ी संख्या में मामले पेंडिंग पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को लोगों को न्याय देने का कर्तव्य पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि व बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने कहा कि न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए परिषद के विचारों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया विचार करेगी। उन्होंने कहा कि जज बनाने की प्रतियोगिता कराने बजाय इंटरव्यू व्यवस्था होनी चाहिए।


कार्यक्रम में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एमडी नारगुडे, मानव सेवा उत्थान समिति से स्वामी कमलेशानंद, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या, कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन, परिषद के क्षेत्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री डी भरत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जॉय दीप राय, सुमन चौहान, प्रदेश मंत्री अनुज शर्मा, संदीप टंडन, कुलदीप सिंह, राजेश राठौर, कुशलपाल सिंह चौहान, एसके भामा, संजय चौहान, प्रणव बंसल, अरविंद श्रीवास्तव, अमरीष, सुशील सिंघल, नितिन गर्ग, आदेश चौहान, मुदित अग्रवाल व नामित शर्मा, हिमांशु सैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed