फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   journalism fourth pillar of democracy

Haridwar News: पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

Thu, 04 May 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
journalism fourth pillar of democracy

विज्ञापन
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जगजीतपुर में विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मीडिया की भूमिका के बारे में बताया गया। अतिथि प्रवक्ता डाॅ. प्रविंद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। क्योंकि पत्रकारिता लोगों के विचारों को प्रभावित या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है। यह ध्यान रखने की भी जरूरत है कि पत्रकारिता निष्पक्ष रहे। उन्होंने कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान की अनुच्छेद 19 में भारतीयों को दी गई है। विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य मीडिया की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत गौरव ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। इसीलिए विश्व के तमाम देशों की सरकारों को पत्रकारिता से जुड़े लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। संचालन संस्थान की छात्रा नीकिता मौर्य व ईशा खुराना ने किया। इस मौके पर डा. तृप्ति अग्रवाल, डा. सुशील कुमार, सुनिती त्यागी, रितु मोदी, वंदना, डा. शिवानी, मेहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed