{"_id":"6ab6896849eba6cca105bec7","slug":"former-cm-harish-rawat-targets-the-bjp-government-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-154522-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
फोटो
- कहा, आने वाले समय में जनता कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। वन विस्थापित गुर्जर बस्ती में यूथ कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष सत्तार कसाना के नेतृत्व में हुआ, जबकि संचालन मुस्तफा अंसारी ने किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस के पक्ष में निर्णय लेगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए क्षेत्र में स्टेडियम बनाने की बात कही।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने वन अधिकार से वंचित लोगों को अधिकार दिलाने और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। इस दौरान मुशर्रफ अंसारी, आदिल गुर्जर, राजबीर चौहान, राव अफाक, शमशेर बढ़ाना, महावीर रावत, गुरजीत सिंह लहरी आदि मौजूद रहे।