फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jeweler's courage... He fought two miscreants who entered the shop with a gun, but could not loot.

Haridwar News: ज्वैलर का साहस...दुकान में तमंचा लेकर घुसे दो बदमाशों से भिड़ा, लूटपाट नहीं कर पाए

Wed, 19 Jun 2024 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jeweler's courage... He fought two miscreants who entered the shop with a gun, but could not loot.
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हरिद्वार-लक्सर रोड पर एक ज्वैलर्स की दुकान में लूट के इरादे से घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। कारोबारी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और भिड़ गया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान से निकलकर बाहर भागे और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन

हरिद्वार-लक्सर रोड पर पंजनहेड़ी गांव में एमके ज्वैलर्स के नाम से एक सराफा की दुकान की है। मंगलवार दोपहर में एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर सराफा की दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान के अंदर घुस गए और शटर को नीचे कर दिया। एक बदमाश ने सराफा कारोबारी कमल वर्मा को तमंचा दिखाते हुए डराया। दूसरे ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। फिर भी कारोबारी ने साहस का दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देते हुए तरफ आगे बढ़े। कारोबारी के साहस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश बाहर भागे और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस व सीआईयू की टीमें लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed