{"_id":"57e41d264f1c1bb770a83377","slug":"jammu-and-kashmir-government-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर की सरकार हो बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर की सरकार हो बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी पर प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से पेश आने की मांग की।
बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी पर महानगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। आईटी विभाग के सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को समर्थन देते हुए सरकार बनाने के लिए सहमति दी। लेकिन महबूबा मुफ्ती की सरकार नकारा साबित हुई। ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
महानगर के पूर्व महासचिव आशीष शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर संरक्षण दिया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि जवानों को शहीद होना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा से इस्तीफा लेकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर आशीष गोस्वामी, अनुज गुप्ता, अंकित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुमित शर्मा, अजय जोशी, सतीश शर्मा, सुशील शर्मा, अमित सैनी, राजेश धीमान, विजय गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस
भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल के महामंत्री रवि जैसल के नेतृत्व में शंकर आश्रम से मायापुर चौक तक मशाल जुलूस निकालते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते नारेबाजी की। रवि जैसल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पाकिस्तान को जल्दी ही आतंकी देश घोषित कर दिया जाए। विवेक त्यागी, शशांक चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार देश की शांति में दखल डाल रहा है, इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर हरजीत सिंह, शिवम अरोड़ा, अंकित आर्य, मयंक चोपड़ा, सन्नी, पुलकित आर्य, प्रेरित चोपड़ा, विदित शर्मा, दीपक टंडन, यश लालवानी, वासु अरोड़ा आदि शामिल हुए।