फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jalabhishek at Shiva temples today

Haridwar News: आज शिवालयों में होगा जलाभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 10 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek at Shiva temples today
- हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये
विज्ञापन

- अब तक चार करोड़ कांवड़िये हरिद्वार से लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर कांवड़ मेले का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने वाले शिवभक्तों का आंकड़ा चार करोड़ के पार पहुंच चुका है। देर शाम तक भी हरिद्वार की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला नजर आया। कोई पैदल गंगाजल लेकर आगे बढ़ता दिखा तो कोई डीजे की धुन पर भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
सोमवार को कांवड़ मेले का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन कांवड़ यात्री अपने गंतव्य के लिए दौड़ते रहे। दोपहिया वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में गंगाजल लेकर भागते हुए शिवभक्त गंतव्य पर पहुंचने में जुटे रहे। देर रात तक यही सिलसिला चलता रहा। हालांकि कांवड़ यात्रियों की आवाजाही मंगलवार को भी दिनभर जारी रहने की संभावना है। हर तरफ भगवा रंग और हर-हर महादेव के जयघोष ने धर्मनगरी को शिवमय बनाए रखा।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के दौरान गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे शिवभक्तों ने कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य की राह पकड़ी। तपती धूप, बारिश और लंबी दूरी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकी। कंधों पर कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए शिवभक्त लगातार आगे बढ़ते रहे। अब मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का धार्मिक समापन होगा। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में शिवभक्त भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार से शुरू हुई करोड़ों शिवभक्तों की आस्था की यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed