{"_id":"651029bb3daa236d5707caa8","slug":"jaharveer-goga-made-a-vow-by-offering-a-sign-in-the-fair-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-8405-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जाहरवीर गोगा मेले में निशान चढ़ाकर मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जाहरवीर गोगा मेले में निशान चढ़ाकर मांगी मन्नत
विज्ञापन
फोटो समाचार
- धनौरा गांव में हुआ मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। धनौरा गांव में गोगा जाहरवीर मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। आसपास से पंहुचे श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जहारवीर गोगा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धनौरी क्षेत्र के आसपास के गांवों से निशान लेकर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। उससे पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने सुबह निशान की पूजा अर्चना की। फिर विशाल शोभा यात्रा के साथ निशान लेकर मंदिर पहुंचे। इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का भी श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। मंदिर क्षेत्र के समीप लगाए गए विशाल मेले में भी लोगों की भारी भीड़ रही।
बच्चों ने झूलों पर भी मौज मस्ती की। मंदिर समिति के पुजारी अंकुर कश्यप ने बताया कि समिति की ओर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गईं। क्षेत्र के तेलीवाला, रसुलपुर, धनौरा, दौलतपुर, बहादरपुर सैनी, कमालपुर सैनी, गढ, मीरपुर राजपुर, कुतुबपुर, पूरणपुर, जस्वावाला, कोटा खेड़ा, कोटा मुरादनगर, आसफनगर ग्रंट आदि गांव के श्रद्धालुओं ने महाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।