फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Irrigation stalled due to non-availability of water from Rajwahas

रजवाहों से पानी न मिलने से सिंचाई ठप

Fri, 29 Apr 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Irrigation stalled due to non-availability of water from Rajwahas
रजवाहों से सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इस समय गन्ने की फसल की बुवाई चल रही है। जिसकी सिंचाई के लिए रजवाहों से पानी खेतों में आता है। नहर से रजवाहों को मिलने वाला पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। बहादराबाद, अलीपुर, इब्राहिमपुर, डांडी, अहमदपुर रोहालकी, बोंगला, खेड़ली, बेगमपुर की सैकड़ों बीघा जमीन को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। किसान अमीचंद, मामचंद, मनीष चौहान, विपिन चौहान योगेश कुमार, जयदेव, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह ने बताया कि रजवाहे में पानी न पहुंचने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गेहूं की फसल कटने के बाद खेत खाली हो रहे हैं। जिन्हें किसान धान की फसल के लिए तैयार कर रहे हैं।

किसान अरविंद चौहान, प्रेम सिंह ने बताया कि धान की फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए भी किसानों को सिंचाई की आवश्यकता होती है। रजवाहे में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ किसानों ने सिंचाई के लिए खेतों में बोरिंग करा लिए हैं। ट्रैक्टर के पीछे पंखे बांधकर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। डीजल महंगा होने से ट्रैक्टरों से सिंचाई काफी महंगी पड़ रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुरेश पाल ने बताया कि नहर से मिलने वाला पानी हेड से टेल तक पूरा जा रहा है। कुछ किसान अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए राजवाहे में अवरोध खड़ा कर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed