फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Irregularities in development work'

‘विकास कार्यों में बरत रहे अनियमितता’

Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
'Irregularities in development work'
सीवर लाइन कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाकर हंगामा करते कांग्रेसी । - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलसंस्थान और गंगा अनुरक्षण इकाई के पर खड़खड़ी में रेलवे फाटक पास डाली जा रही सीवर लाइन में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आए दिन पेयजल लाइन टूटने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्षद कैलाश भट्ट के नेतृत्व में खड़खड़ी में एकत्र हुए और जलसंस्थान और गंगा अनुरक्षण ईकाई खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि सीवर लाइन का चैंबर 12 के फुट हैं। जबकि चैंबर में केवल नौ इंच की दीवार बनाई जा रही है। उन्होंने कहा गोसांई गली में सीवर लाइन डालने के लिए दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन डालने के दौरान कई बार पेयजल लाइन तोड़ दी गई। अब भी स्थानीय लोगों को चार दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकारी बजट की बंदरबांट की जा रही है। विभाग शिकायत के बाद भी ठेकेदार में कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में पेयजल, सीवर, विद्युत लाइन डालने में घोर अनियमितताएं बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार सत्ता पक्ष के करीबी हैं, इसलिए अधिकारी सबकुछ जानने के बाद कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद अमन गर्ग, आकाश भाटी, नितिन यदुवंशी प्रशांत शर्मा, दीप बिष्ट, काकू मोहन, बलराम कड़क, पवन शर्मा, नरु शर्मा, सानू गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed