फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Two Kanwar pilgrims killed after an iron girder fell from a flyover were returning with Ganga water

Haridwar: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत; गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों

Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
सार

कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे थे। वह बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों बैठ गए। पास में भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे। इस बीच अचानक खिसककर एक गाटर दोनों यात्रियों के ऊपर आ गिरा।  

विज्ञापन
Haridwar: Two Kanwar pilgrims killed after an iron girder fell from a flyover were returning with Ganga water
लोहे का गाटर गिरने से कावंड़ियों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल दोनों कांवड़ यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएम ने भी पुलिस और एनएचएआई से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जब तनुज कुमार (21) निवासी छोटा हरिद्वार जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद और कृष्णा (22) निवासी शकुरपुर मोदीनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद यूपी, हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौटते समय रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठ गए। पास में भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे। इस बीच अचानक खिसककर एक गाटर दोनों यात्रियों के ऊपर आ गिरा। इसके नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा: दोस्त को बचाने की कोशिश में खत्म हो गईं तीन और जिंदगियां; डूबता देख तीनों गंगनहर में कूदे

क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर किस परिस्थिति में रखा गया था। वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

-शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर लोहे के गाटर रखे हुए थे। जैसे ही कांवड़ यात्री उन पर चढ़कर बैठने का प्रयास करने लगे तो गाटर नीचे फिसलकर गिर गए। इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। पूरे मामले में एनएचएआई और पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed