फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Internet has changed the meaning of life: Prof. Jain

इंटरनेट ने बदल दिए जीवन के मायने: प्रो जैन

Fri, 27 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Internet has changed the meaning of life: Prof. Jain
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से गूगल सर्च टिप्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार जैन ने कहा कि इंटरनेट ने हमारे जीवन के मायने बदल दिए हैं। कई कार्यों को आसान बना दिया है। हालांकि इससे कई नुकसान भी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के कंप्यूटर विभाग के डॉ. सुयश भारद्वाज ने कंप्यूटर एवं उसके विभिन्न प्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट व्यवसाय को बढ़ाने और विकसित करने के लिए बड़ा मंच है। हमें इससे विचलित होने के बजाए दिए गए काम के उपयोग के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं इसके कई नुकसान भी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसने लोगों को अलग-थलग कर दिया है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विपुल भट्ट ने कहा कि माता-पिता को सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों को इंटरनेट एक्सेस देने के साथ ही उपयोग पर भी नजर रखी जाए। इस अवसर पर स्नातक के अर्थशास्त्र विषय के आयुष, पुलकित, पावन, सूर्या, महेश शिवम, गौरव धीमान, कुलदीप, वसीम, मनोज, दीपक, पंकज, कार्तिक, तनिक, कोविद, जतिन, उज्ज्वल, तारा दत्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed