{"_id":"57ab708b4f1c1b8667ee5f11","slug":"information-on-terror-police-increased-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। दिल्ली से मिले इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के इनपुट का भले ही कोई परिणाम न निकला हो, लेकिन हरिद्वार के पुलिस अफसर सतर्क जरूर हुए हैं। अधिकारी कुछ न बोलते हुए भी अंदरखाने स्वतंत्रता दिवस को लेकर बेहद चौकसी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिन से रुडकी के पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव पर कई निगाहें एक साथ गढ़ी हुई थी। दिल्ली से आईबी ने इनपुट दिया था कि, इस गांव में चार संदिग्ध आतंकी पनाह लिए हुए है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले मिले इनपुट से देहरादून तक अफसर हिल गए थे। बेहद ही तेजी से गांव की घेराबंदी कर ली गई थी और एटीएस की दो टीम रुडकी में कैंप कर रही थी। यही नहीं थाने कोतवाली में भी फोर्स रिजर्व कर लिया गया था। पुलिस अफसरों ने बेहद सधी हुई रणनीति से गांव के तमाम उन स्थानों की टोह ली जहां संदिग्धों के ठहरने की सूचना थी। तसल्ली होने पर हरिद्वार पुलिस ने देहरादून में बैठे अफसरों को यह जानकारी दे दी। मगर, आईबी के इनपुट के फेल होने के बावजूद उत्तराखंड पुलिस पूरे एरिया में चौकसी बरत रही है। दिल्ली में आईबी से लगातार संपर्क बना हुआ है। बड़ी बात ये है कि, यदि सूचना झूठी थी तो भी पुलिस अफसर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
कोट-
अभी इस बारे में मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की जा सकती है। मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं। पुलिस अपना कार्य कर रही है।- राजीव स्वरुप, एसएसपी