फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Information given about cyber crime and women's safety

साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी

Thu, 10 Mar 2022 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Information given about cyber crime and women's safety
साइबर अपराध, यातायात व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम ने कंपनी में तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों व महिला कर्मियों को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध मनोज कत्याल ने विप्रो कंपनी सिडकुल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विप्रो कंपनी के महाप्रबंधक शरद सक्सेना, कंपनी के 56 अधिकारी, 10 महिला कर्मी उपस्थित रहे। एसपी क्राइम व ट्रैफिक मनोज कत्याल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही लॉ इंफोर्समेंट की कार्रवाई में मदद करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए गए मोबाइल एप ट्रैफिक आई एप, ट्रैफिक वॉलंटियर्स स्कीम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए चलाए गए मोबाइल एप गौरा शक्ति के बारे में भी जरूरी जानकारी दी गई। कंपनी के प्रशासन व कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने यातायात के नियमों का पालन करने की बात कहीं। इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में तैनात कांस्टेबल शक्ति सिंह ने साइबर अपराध यूपीआई पे रिक्वेस्ट, ओएलएक्स फ्रॉड, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग एवं फेसबुक फ्रॉड के संबंध में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed