फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Information from terrorism suspects created a stir

संदिग्ध आतंकियों की सूचना से मचा हडक़ंप

Wed, 10 Aug 2016 12:20 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 10 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस से हफ्ते भर पहले हरिद्वार जिले में संदिग्ध आतंकी छिपे होने की सूचना से देहरादून से लेकर दिल्ली तक हडक़ंप मच गया। राजधानी से एसटीएफ की टीम हरिद्वार की तरफ दौड़ पड़ी। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध आतंकियों की तलाश में कलियर क्षेत्र में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर संदिग्ध आतंकियों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस की चौकसी जारी है। जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन

कुंभ अद्र्धकुंभ के अलावा राष्ट्रीय पर्वों पर उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों आदि पर आतंकी हमले की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। अद्र्धकुंभ की शुरूआत में ही रुड़की देहात से चार संदिग्ध आतंकियों को भी एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से खुफिया तंत्र ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। खासकर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार की शाम को खुफिया विभाग को कलियर क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध आतंकी छिपे होने की सूचना मिली। आला अधिकारियों को खुफिया एजेंसियों का इनपुट मिलते ही एसटीएफ और लोकल पुलिस एक्टिव हो गई। टीमों ने कलियर क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर संदिग्ध आतंकियों की तलाश की। देर रात तक संदिग्धों की तलाश जारी थी। आईजी संजय गुंज्याल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कलियर क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

----------
राजेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed