फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   india needs people like modi: ramdev

'देश को मोदी जैसे लोगों की जरूरत'

Sat, 20 Apr 2013 02:08 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
india needs people like modi: ramdev

संन्यास के 18 बरस पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रामदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार से घिरी केंद्रीय सत्ता को बदलना जरूरी है।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे अच्छे शासक हैं। ऐसे ही लोगों की देश को आवश्यकता है। आचार्यकुलम के विधिवत उद्घाटन समारोह में मोदी आएंगे और संतों के सानिध्य में देश को एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने संन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर नवनिर्मित आचार्यकुलम (गुरुकुल) में यज्ञ समारोह को संबोधित किया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। आचार्य प्रद्युम्न और आचार्य बलदेव ने शिक्षा दी। 18 वर्ष पूर्व स्वामी शंकरदेव महाराज ने संन्यास दिलाया। संन्यासी को पलायनवादी नहीं होना चाहिए। संन्यासी होने के नाते देश को बदलना भी उनका धर्म है।


रामदेव ने कहा इस धरती पर पूरी आयु भोगते हुए भ्रष्टाचारियों को जड़मूल से मिटाना उनका उद्देश्य है। काला धन, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अव्यवस्था के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुशासन लाने के लिए 2014 के चुनाव तक समाज को नई दिशा प्रदान की जाएगी। व्यवस्था परिवर्तन का नारा वास्तव में कारगर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed