फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   India closed neutralize the open market soon

भारत बंद बेअसर, जल्दी खुले बाजार

Mon, 28 Nov 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 28 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नोटबंदी के विरोध में कुछ राजनीतिक दलों का भारत बंद के ऐलान का कोई असर दिखाई नहीं दिया। बल्कि व्यापारियों ने दो घंटे पहले ही दुकान खोलकर केंद्र सरकार के फैसले को सही बताते हुए समर्थन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान खोले बैठे व्यापारियों से मिलकर उन्हें गुलदस्ते और फूल भेंट किए।

सुबह से ही इस बात पर लोगों की नजर लगी थी कि हरिद्वार में भारत बंद का क्या असर दिखाई रहेगा। हालांकि व्यापारी संगठनों ने रविवार को ही साफ कर दिया था कि वह भारत बंद के समर्थन में नहीं है। मध्य हरिद्वार क्षेत्र के बाजारों में तो भारत बंद का उल्टा असर दिखा। यहां आम दिनों सुबह नौ बजे बाजार खुलने लगता है। सोमवार को अधिकतर व्यापारियों ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सुबह सात बजे से ही दुकानें खोलने शुरू कर दिए थे। नोटबंदी के समर्थन में प्रदर्शन भी किए गए। इसके अलावा ज्वालापुर मुख्य कटहरा बाजार, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, कस्साबान, पांवधोई, धीरवाली, मेन रोड, हरिद्वार में हरकी पैड़ी, मोती बाजार, बड़ा बाजार, कनखल चौक बाजार, शिवालिक नगर, बहादराबाद सहित आस पास के देहात में भी बाजार पूरी तरह खुले रहे।
विज्ञापन

--
कांग्रेस ने किया नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस निर्णय को जनविरोधी बताकर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कैंप  कार्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि तीन सप्ताह बीत गए हैं  लेकिन अब तक बैंकों की लाइनेें समाप्त नहीं हो पा रही है। जिला उपाध्यक्ष  महेश प्रताप राणा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश का गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अनुराग शर्मा व सुनील अरोड़ा ने कहा कि जल्दी नए नोटों की उपलब्ध कराए जाएं ।  इस दौरान तरुण नैयर, यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय,  उदयवीर सिंह, राजवीर चौहान, बलवंत सिंह चौहान, संतोष कश्यप, विमला पांडे,  नितिन कौशिक, आशीष चौध्री, हिमांशु बहुगुणा, राव आफाक अली, राव फरमान आदि  ने भी विचार रखे।


व्यापारी नोटबंदी के समर्थन में उतरे
  न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत करते हुए समर्थन  में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में  व्यापारी रानीपुर मोड़ के पास एकत्र हुए और सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान मृदुल कौशिक ने कहा कि बड़े नोट बंदी का प्रधानमंत्री का फैसला  सराहनीय है। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने कहा कि 50 दिन स्वयं  प्रधानमंत्री ने मांगे हैं ऐसे में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा बाजार बंद की  घोषणा करना बेईमानी है। व्यापारी सरकार के साथ हैं। महामंत्री दीपक  अग्रवाल ने कहा कि पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से काले धन और  भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। प्रियव्रत गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, अनूप सिंह, शेखर, संजय शर्मा, प्रेम थापा, बृजराज खरे, संजय द्विवेदी, केशवलाल  अरोड़ा, नत्थू श्रोत्रिय, सतपाल सिंह, राध्ेश गुप्ता, काका सरदार, संजीव  विर्दि, मुनीष गर्ग, संजीव शर्मा, हेमंत शर्मा, सुधाकर उनियाल, आदि  व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed