फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Incident reported in the Kankhal Kotwali area; police have registered an FIR.

Haridwar News: पुरानी रंजिश में स्विमिंग पूल से लौट रहे युवकों पर किया हमला

Tue, 19 May 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Incident reported in the Kankhal Kotwali area; police have registered an FIR.
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते स्विमिंग पूल से लौट रहे दो युवकों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों युवक घायल हो गए। बाइकों से पीछा करते हुए नकाबपोश युवकों ने दोनों को हत्या की धमकी दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, नेक मोहम्मद पुत्र असलम खान निवासी कोटनिफ्स ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 मई को अपने मामा के लड़के अनस उर्फ अयान और एक अन्य दोस्त के साथ जमालपुर कलां स्थित स्विमिंग पूल पर नहाने गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लौटते समय राजकीय विद्यालय के पास पहले से घात लगाए बैठे स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सुब्हान उर्फ असद निवासी पांवधोई, मेहरूद्दीन उर्फ भोलू निवासी धीरवाली और अमन निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर व अन्य ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन




हमले में नेक मोहम्मद के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि अनस के हाथ, पैर और गर्दन के पीछे चोटें आई हैं। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर सभी ने पीछा करते रहे और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पहले जिम में भी इन्हीं युवकों ने मारपीट और धमकी दी थी, जिसके संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और इन्कार करने पर हमला किया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed