{"_id":"6932ba4aff8cd1fda00205a0","slug":"in-the-dispute-that-took-place-in-dadupur-govindpur-a-report-was-also-filed-against-the-other-party-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-141750-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दादूपुर गोविंदपुर में हुए विवाद में दूसरे पक्ष पर भी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दादूपुर गोविंदपुर में हुए विवाद में दूसरे पक्ष पर भी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष पहले ही घर में घुसकर मामा-भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, साजिद निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा फहीम एक दिसंबर को घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था। तभी उसके भतीजे सुहेल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सुहेल के साथ सुहेब, साहिब और फिरदोश भी पहुंच गए और फहीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर साजिद बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला किया गया और फहीम की मोटरसाइकिल तोड़ दी। इसी दौरान साजिद की मां कनीज और बहन आरिस्ता ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। वहीं, इससे दो दिन पहले साजिद और फहीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।