{"_id":"5e3b04138ebc3ee5f45c5ad4","slug":"in-line-to-get-patient-form-hospital-vacant-haridwar-news-drn3351568135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में, अस्पताल खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में, अस्पताल खाली
Wed, 05 Feb 2020 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चे बनाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। काउंटर के कंप्यूटर में तकनीकी खामी आने के कारण दोपहर बारह बजे तक मरीजों के पर्चे नहीं बने और ओपीडी में डॉक्टर खाली बैठे रहे। बारह बजे के बाद पर्चे बने भी तो उसमें काफी समय लगा। ऐसे में कई मरीज तो ढाई बजे ओपीडी में पहुंचे। हालांकि गंभीर मरीजों को इंमरजेंसी के पर्चे पर देखा गया।
विज्ञापन
इन दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक है। जिला अस्पताल में इन दिनों दस बजे तक अस्पताल पहुंचते हैं। दस बजे जैसे ही मरीजों ने काउंटर पर पर्चा बनवाना चाह तो कंप्यूटर में खराबी आ गई। वहां तैनात कर्मचारियों ने तकनीकी खामी को ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर पर्चा बनाने वाले मरीज और तीमारदारों की लाइन लंबी होती चली गई। कर्मचारियों ने प्रिंटर भी बदला इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। 11 बजे तक जब किसी मरीज का पर्चा नहीं बना तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मरीजों की नोकझोंक भी हुई। दोपहर को बारह बजे के आसपास कंप्यूटर ने काम करना शुरू किया लेकिन एक पर्चा बनने में 15 मिनट तक का समय लग रहा था। इसलिए कई मरीजों का ढाई बजे पर्चा बन पाया।
विज्ञापन
ये डॉक्टर बैठे थे ओपीडी में
हरिद्वार। जिला अस्पताल में बुधवार को फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन, सर्जन डॉ. प्रणव प्रताप सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशीकांत, ईएनटी डॉ. यामिनी गुप्ता, डॉ. राम प्रकाश, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुब्रत अरोड़ा व डॉ. चंदन मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम चतुर्वेदी ओपीडी में बैठे थे।
विज्ञापन
पर्चा बनाने के काउंटर पर लगे कंप्यूटर में तकनीकी खामी आ गई थी। इससे पर्चे बनाने में देरी हुई। मरीज का पंजीकरण ऑनलाइन होने से बिना पर्चे के ओपीडी में मरीजों को देखना मुश्किल है। आगे इस तरह की दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
- डॉ. चंदन मिश्रा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल।