{"_id":"69e4ca59ad606a592b047bdb","slug":"in-laws-threaten-to-kill-a-female-doctor-for-marrying-for-love-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147688-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रेम विवाह पर महिला डॉक्टर को ससुरालियों ने दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रेम विवाह पर महिला डॉक्टर को ससुरालियों ने दी हत्या की धमकी
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला डॉक्टर ने ससुरालियों पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नाजमीन निवासी रायपुरी पोस्ट रेहड़ थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर हाल पदार्था उर्फ धनपुरा ने पुलिस को बताया कि वह बीएमएस डॉक्टर हैं। उन्होंने बीती 18 जनवरी को अपनी पसंद से राशिद निवासी पदार्था उर्फ धनपुरा, थाना पथरी के साथ निकाह किया था। आरोप लगाया कि निकाह की जानकारी मिलते ही राशिद के परिवार वाले इसके विरोध में आ गए और उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे।
आरोप है कि राशिद का भाई सईद हसन उर्फ कल्लू, रिश्तेदार मुशारिक, अजीम, मुशाहिद और आरिफ निवासीगण घिस्सुपुरा उसे लगातार धमका रहे हैं। आरोप है कि महिला परिवार को पसंद न होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।