फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Improve working style, I can raid anytime: Dhami

सुधार लें कार्यशैली, कभी भी मार सकता हूं छापा: धामी

Fri, 20 May 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Improve working style, I can raid anytime: Dhami
डामकोठी में अधिकारियों की बैठक लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी । - फोटो : HARIDWAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह हरिद्वार के सरकारी कार्यालयों में भी वह कभी भी छापा मार सकते हैं। इसलिए सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई से लेकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और फरियादियों की समस्याओं का समय पर निपटाएं। मुख्यमंत्री ने 18 मई को देहरादून में परिवहन विभाग के संभागीय कार्यालय में छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ी थीं। जिसमें उन्होंने एआरटीओ को मौके पर ही सस्पेंड भी कर दिया था। हरिद्वार में हुई बैठक में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की तरफ इसका इशारा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहनी चाहिए। क्योंकि कभी भी अस्पतालों, नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण किया जा सकता है। अगर कहीं भी कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को कार्यालयों में बॉयोमीट्रिक हाजिरी लागू करने के संबंध में भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई की समीक्षा के दौरान सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में कई जगह पानी जमा हो जाता है। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर जो नालियां बनी हैं, वे केवल हाईवे के पानी की निकासी के लिए बनी हैं। जबकि इन नालियों में आसपास की बस्तियों व अन्य जगह का पानी भी आ जाता है, जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने एनएचएआई और सिंचाई विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए एक समग्र योजना बनाकर समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 12 हजार हैंडपंप लगे हैं जो हैंडपंप किसी वजह से खराब हो जाते हैं, उनकी समय-समय पर मरम्मत कराई जा रही है। सीएम ने कहा कि जनता को पेयजल की कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सीएम ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने विद्युत चोरी रोकने के सख्ती बरतने के निर्देश दिए। विजिलेंस की टीम को सक्रिय कर बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आपदा प्रबंधन, दूधाधारी चौक पर जाम की स्थिति आदि के बारे में भी विचार-विमर्श कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर भेल रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एडीएम (प्रशासन) पीएल शाह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल आदि मौजूद रहे।

कांवड़ से पहले सड़कों को गड्डा मुक्त बनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी कांवड़ को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed